नेतृत्व ने जताया दोबारा विश्वास, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर कस्बा निवासी दीपक कुमार अग्रहरि को भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग, जनपद सोनभद्र का पुनः जिला सहसंयोजक नियुक्त किया गया है। उनकी पुनर्नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सोनभद्र जिलाध्यक्ष भाजपा नन्दलाल, उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, राबर्ट्सगंज सदर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा मोहरलाल खरवार, सोशल मीडिया विभाग के क्षेत्र संयोजक अतुल पाण्डेय एवं जिला संयोजक मनोज सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि म्योरपुर गणेश जायसवाल, सुजीत अग्रहरि, अमित रावत सहित अनेक पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।
पार्टी नेतृत्व द्वारा दोबारा विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपे जाने पर दीपक कुमार अग्रहरि ने शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ करेंगे तथा भाजपा की नीतियों, विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उनकी पुनर्नियुक्ति से समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।









