बैठक में BLO बूथ कमेटियों को एक हफ्ते में लिस्ट देने के निर्देश, 2027 की तैयारी पर जोर
सोनभद्र। गुरुवार को सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर देश की पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर आयरन लेडी को याद किया।
जयंती के पश्चात जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कहा कि एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश राजेंद्र पाल गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के निर्देश पर एक हफ्ते के अंदर समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को बूथ अध्यक्ष एवं BLO पर काम करके सबकी लिस्ट प्रस्तुत करनी है और चारों विधानसभा में पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूती से खड़ा करना है।
शहर अध्यक्ष हाजी फरीद खान ने कहा कि नगर के भी बूथ एवं BLO की लिस्ट तैयार है, हम सभी मजबूती के साथ चुनाव के लिए तैयार हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष राजू त्रिपाठी ने कहा कि जिलाधिकारी के द्वारा समस्त बूथों की लिस्ट प्राप्त हो चुकी है और आगामी वोटर लिस्ट के सुधार के लिए लोग सही करवा लें।
पीसीसी सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) ने कहा कि 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, कांग्रेस कार्यकर्ता शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के अनुसार पूरी ताकत से काम करेगा। राबर्ट्सगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कमलेश ओझा ने कहा कि समस्त पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने बूथों पर पूरी ताकत से चुनाव के लिए तैयार रहें। निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र पासवान ने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक/जिले के साथ बूथों पर भी पूरी ताकत से खड़ी है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि इंदिरा गांधी के कार्य और राजनीति का लोहा पूरा विश्व मानता था, उनका कार्यकाल देश का स्वर्णिम कार्यकाल रहा है।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा, राजबली पांडे, शारद पनिका, संगीता श्रीवास्तव, दयाशंकर पांडेय, श्रीकांत मिश्रा, राहुल जैन, अमरजीत सिंह टेकाम, अमरेश देव पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









