छठ पर्व सतत वाहिनी नदी के तट पर कलाकारो ने अपनी प्रतिभा से मोहा श्रद्धालुओं का मन

IMG 20261116 WA0013
IMG 20261116 WA0013

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

टैलेंट शो पर एम एस पैराडाइज विद्यालय ने किया कब्जा

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। झारखण्ड सीमा से लगे सतत वाहिनी नदी के तट पर स्थित छठ घाट पर बीती रविवार की शाम छठ पूजा के दौरान जहां हजारों व्रती महिलाओं ने भगवान सूर्य के मंदिर के ठीक सामने संध्या आरती की। सोमवार की सुबह सूर्य को अर्ध देकर पर्व का समापन किया वही बीते रविवार की रात्रि क्लब के द्वारा क्षेत्र में संचालित आठ विद्यालयों के छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व टैलेंट शो का शुभारंभ पूर्व विधायक हरिराम चेरो के हाथों दीप प्रज्वलित करके किया, विशिष्ट अतिथि जीत सिंह खरवार एससी एसटी आयोग के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, विधायक उम्मीदवार नरेंद्र सिंह गौड़, म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड , जुबेर आलम जिला पंचायत सदस्य बाघडू, संजय कुमार गोंड धुर्वे बसपा दुद्धी विधानसभा प्रभारी, विकास शाक्य एडवोकेट ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

इस दौरान संस्कृत कार्यक्रम में एम एस पैराडाइज ने मां बाप का सम्मान, कंपोजिट स्कूल ने प्रकृति, सिटी पब्लिक स्कूल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, रामजी पब्लिक स्कूल ने महिषासुर मर्दिनी , एरिस्टो एकेडमी ने छठ पूजा की महिमा, फॉर योर लिटिल फ्लावर एस जी एम ने छत्रपति संभाजी महाराज, संत श्री सच्चा बाबा सरस्वती शिशु मंदिर ने लोक आस्था छठ पूजा का पर्व, प्रतिभा साइंस कोचिंग सेंटर ने पारिवारिक संस्कार की प्रस्तुति देकर समाज में एक अच्छा संदेश दिया।


टैलेंट शो में कुल 13 कलाकारों की टीम ने प्रतिभा किया जिसमें एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन देखने को मिला टैलेंट शो में मौजूद जज राजेंद्र गुप्ता नंदकिशोर गुप्ता राकेश गुप्ता मनीष केसरी ने पूरे कार्यक्रम के दौरान कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत की गई कलाओं को बारीकी से परखा व अंत में प्रथम पुरस्कार एम एस पैराडाइस बिलासपुर झारखंड के कलाकारों को मिला, द्वितीय पुरस्कार द रिदम ऑफ द टेनिटरी के कलाकारों को मिला व तृतीय पुरस्कार द किंग ग्रुप को मिला।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति मय माहौल बनाए रखने के लिए कलाकारों के द्वारा एक से बढ़कर एक झांकी की भी प्रस्तुति की गई। वही आज सोमवार की सुबह छठ घाट पर उगते सूर्य की महा आरती के पश्चात क्लब के अध्यक्ष शिवम मद्धेशिया उर्फ विक्की ने समस्त कलाकारों समेत छठ व्रत की हुई माता बहनों व श्रद्धालुओं को क्लब की ओर से हार्दिक अभिनंदन व वंदन करके समाप्त किया।

इस दौरान संयोजक डीसी मद्धेशिया, सचिव राजकमल मद्धेशिया समेत क्लब के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी व दर्जनों की संख्या में युवा सदस्य पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में लग रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1566
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?