19 नवंबर को आंख जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी मेगा कैंप, मात्र 500 रुपये में होगा इलाज, चयनित मरीजों को वाराणसी ले जाकर कराया जाएगा निःशुल्क ऑपरेशन
म्योरपुर (सोनभद्र)। म्योरपुर विकासखंड के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम के आरोग्य केंद्र अस्पताल में 19 नवंबर को आंख जांच व मोतियाबिंद सर्जरी का मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में आंख से संबंधित मरीजों को मात्र 500 रुपये में आंख की जांच कर ऑपरेशन के लिए वाराणसी ले जाया जाएगा।
वाराणसी जाने हेतु, खाने-पीने, रहने, सोने एवं वापस आने हेतु व्यवस्था आश्रम द्वारा निःशुल्क की जाएगी। चयनित मरीजों के साथ आश्रम स्टाफ की टीम उनके साथ जाएगी ताकि मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए आरोग्य केंद्र अस्पताल के राहुल यादव ने बताया कि मरीजों को अपने आधार की छायाप्रति लाना अनिवार्य है, ताकि मरीजों का पंजीकरण आसानी से हो सके।









