कृषि निर्यात क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित, किसानों को दी निर्यात की जानकारी

IMG 20261113 WA0011
IMG 20261113 WA0011

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मिर्च टमाटर में निर्यात की अच्छी संभावना, APEDA ने बताई प्रक्रिया, पैकेजिंग गुणवत्ता मानकों की बारीकियां

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज विकासखंड स्थित उप कृषि निदेशक (DD Agriculture) सभागार में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि निर्यात क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) द्वारा उप कृषि निदेशक राजकुमार की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मिर्च एवं टमाटर का पर्याप्त उत्पादन होता है। इन फसलों में निर्यात की अच्छी संभावनाएं हैं तथा उचित विपणन, गुणवत्ता सुधार एवं निर्यात से किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है।
इस अवसर पर APEDA के अधिकारी द्वारा उपस्थित किसानों को कृषि उत्पादों के निर्यात की प्रक्रिया, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं निर्यात संबंधी अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को स्थानीय स्तर पर उत्पादित कृषि उपज को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने के अवसरों से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपने क्षेत्र में उत्पादित विभिन्न फसलों एवं उनकी उत्पादन क्षमता के संबंध में जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि निर्यात के प्रति जागरूक करना तथा जनपद में निर्यात योग्य कृषि उत्पादों की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना रहा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?