सब्जी मंडी का दूसरा गेट खोलने और दुकान लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

IMG 20261112 WA0017
IMG 20261112 WA0017

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। सब्जी मंडी का दूसरा गेट खुलवाने और सड़क से पांच फीट हटकर फुटकर सब्जी की दुकान लगाने की अनुमति देने की मांग को लेकर व्यापारियों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आजीविका बचाने की गुहार लगाई।
व्यापारियों का कहना था कि वे पिछले 20 वर्षों से सब्जी मंडी के बाहर फुटकर दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। हाल ही में मंडी सचिव की ओर से उन्हें वहां से हटा दिया गया। इससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। दुकानें हटने से उनकी आय का जरिया बंद हो गया है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
व्यापारियों ने मांग की कि सड़क से पांच फीट की दूरी छोड़कर उन्हें फुटकर दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। साथ ही सब्जी मंडी का दूसरा गेट भी खोला जाए, ताकि आवागमन और कारोबार दोनों सुचारु रूप से चल सकें। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में जियालाल सोनकर, गोविंद सोनकर, राकेश कुमार, राजू सोनकर और सुधाकर कुमार सहित अन्य व्यापारी शामिल रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?