तालाब में डूबने से सात वर्षीय बच्चे की मौत, दो को बचाया

IMG 20261107 WA0002
IMG 20261107 WA0002

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दोस्त को बचाने के लिए तालाब में उतरा था सौरभ, ग्रामीणों ने दो बच्चों को निकाला बाहर

म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र म्योरपुर अंतर्गत धनखोर गांव में बुधवार दोपहर घर से 60 मीटर दूर तालाब में डूबने से सात वर्षीय सौरभ कुमार की मौत हो गई, जबकि डूब रहे दो अन्य बच्चों को ग्रामीणों ने बचा लिया। सौरभ गांव निवासी अशोक कुमार का बेटा था।
वह तालाब किनारे अन्य दो बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक बच्चा गहरे पानी में जाने लगा। उसे बचाने के लिए सौरभ तालाब में उतर गया। देखते ही देखते तीनों बच्चे डूबने लगे। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को बाहर निकाल लिया, लेकिन सौरभ को नहीं बचा सके।
सूचना पर लिलासी चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?