मुर्धवा-बीजपुर मार्ग गड्ढों में तब्दील होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत

IMG 20261111 WA0003
IMG 20261111 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गड्ढों की वजह से हादसे होने की ज्यादा आशंका, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग

म्योरपुर (सोनभद्र)। मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर जगह-जगह गड्ढों की वजह से वाहन चालकों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। म्योरपुर विकासखंड के कस्बा स्थित बाजार, लिलासी मोड़, रासपहरी डबल ब्रेकर के पास, रनटोला रेलवे-फाटक, कटौली मोड़ के पास कई दिनों से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिसके कारण दो, चार एवं बड़े वाहनों की दुर्घटना होने की स्थिति ज्यादा रहती है। रात के समय दो पहिया वाहन चालकों को सड़क पर रोशनी न होने के कारण दिक्कत होती है।
मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के जमतीहवा एवं आरवाई सिंह घाटी, रनटोला रेलवे फाटक, बेचन चढ़ाई एवं कुण्डाडीह में सड़क सकरी होने की वजह से बड़े वाहन ट्रक और ट्रेलर जैसे वाहन को मोड़ वाले जगह पर दुर्घटना की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
ग्रामीण आनंददेव, रामानंद, मेहीलाल, शाह मुहम्मद, प्रशांत दुबे, अशोक मौर्या, उत्सव, हीरासिंह, प्रेमदयाल, आशीष, धर्मेंद्र, कमलेश आदि लोगों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर गड्ढों को भरने और जहां पर सड़क सकरी है, उस स्थान पर सड़क की चौड़ाई करने सहित मोड़ वाले जगह पर रोड ग्रिल लगवाने की मांग जल्द से जल्द की है।
वहीं इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता शशि विश्वकर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार को हमने बताया है, छठ पर्व के बाद कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?