एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता पदोन्नति एवं ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प देने की उठी माँग

IMG 20261111 WA0002
IMG 20261111 WA0002

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

राजकीय शिक्षक संघ ने महानिदेशक व शिक्षा निदेशक को सौंपा ज्ञापन, 13 नवंबर को बैठक के निर्देश

म्योरपुर (सोनभद्र)। राजकीय शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक (बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा) मोनिका रानी तथा शिक्षा निदेशक माध्यमिक प्रताप सिंह बघेल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। संघ ने समूह ‘ख’ (अधीनस्थ राजपत्रित) में पदोन्नति के उपरान्त ऑनलाइन पदस्थापन का विकल्प प्रदान करने और एल.टी. संवर्ग से प्रवक्ता संवर्ग में अवशेष पदोन्नति की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की प्रमुख माँग की है।
संघ ने माँग रखी कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों को उसी स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के बजाय ऑनलाइन विकल्प की सुविधा देकर पदस्थापित किया जाए। साथ ही एल.टी. से प्रवक्ता संवर्ग में अवशेष पदोन्नति प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयावधि तय कर पूरा कराया जाए और सभी प्रशासनिक बाधाओं व विसंगतियों को दूर कर पात्र शिक्षकों की सूची अतिशीघ्र जारी की जाए।
शिक्षा निदेशक के साथ लगभग एक घंटे चली विस्तृत वार्ता में शिक्षकों से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा हुई।- अन्य राजकीय कर्मचारियों के समान राजकीय माध्यमिक शिक्षकों को भी एसीपी का लाभ दिया जाए।- 4% विभागीय कोटे के अंतर्गत ऑफलाइन स्थानान्तरण की व्यवस्था की जाए।- उत्तराखण्ड से आए शिक्षकों की ज्येष्ठता विवाद का स्थायी समाधान हो।- प्रदेश में एक अधिकृत राजकीय शिक्षक संघ की स्थापना की जाए, जिससे संगठन के नाम पर अवैध वसूली कर रहे तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।
वार्ता के सकारात्मक परिणाम सामने आए। ज्ञापन स्वीकार करने के तत्काल बाद शिक्षा निदेशक महोदय ने अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) अजय कुमार द्विवेदी को निर्देशित किया कि वे 13 नवम्बर, 2026 को सभी संबंधित अधिकारियों, आवश्यक कागजात और सूचियों के साथ निदेशक कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि अवशेष पदोन्नति प्रक्रिया को बिना किसी विलंब के पूरा किया जा सके।
वार्ता के उपरांत लखनऊ के ऐतिहासिक 66वें अधिवेशन में स्वीकृत ‘राजकीय शिक्षक संघ के संविधान के पंचम संस्करण’ की प्रति सर्वप्रथम निदेशक को भेंट की गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रान्तीय अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. सत्यम् शिवम् सुन्दरम्, प्रान्तीय महामंत्री डॉ. अशोक कुमार अवाक, राजकीय उ.प्र. सैनिक इण्टर कॉलेज (सरोजिनी नगर, लखनऊ) से मुकेश चंद्र एवं उन्नाव से अजय कुमार सिंह सम्मिलित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?