मझगांवा-हरियाबांध मार्ग पर सैकड़ों गड्डे, चार किलोमीटर सड़क की शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं, वाहन चालकों को परेशानी

IMG 20261104 WA0005
IMG 20261104 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ विकासखंड में मझगांवा-हरियाबांध संपर्क मार्ग पर करीब चार किलोमीटर तक सैकड़ों गड्ढे हैं। सड़क की खराब हालत से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस मार्ग पर आए दिन बाइक सवारों समेत दूसरे वाहन चालक दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं।

यह सड़क बिसेसरपुर, शमशेरपुर, बोझ और हरियाबांध समेत दर्जनभर गांवों को जोड़ती है। इन गांवों के हजारों लोग रोज इसी मार्ग से आते-जाते हैं। गहरे गड्डों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। कई जगह वाहन चालकों को संभलकर रास्ता पार करना पड़ता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। बरसात और लगातार वाहनों की आवाजाही से सड़क पर गड्ढे बढ़ रहे हैं।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब हालत से हादसे का खतरा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी से मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?