म्योरपुर/सोनभद्र। आगामी छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को म्योरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी जितेंद्र सरोज ने की। इस दौरान उन्होंने पर्व को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।









