प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह ने की सराहना, वार्षिक उत्सव में विजेताओं को किया जाएगा सम्मानित
सोनभद्र। विंध्य कन्या पीजी कॉलेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र में मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वंदना यादव, पूजा गुप्ता, अंजली मौर्य, मनीषा, रोमी, अंजलि जायसवाल, मुस्कान, चित्रा सरस्वती, प्रतिभा, ऋतुजा आदि छात्राएं शामिल रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह ने छात्राओं की रंगोली को देखकर बहुत ही सराहना की और छात्राओं को हमेशा आगे बढ़ने का आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्राओं में एक अलग प्रकार की कार्य करने की क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने समस्त छात्राओं और महाविद्यालय परिवार को धनतेरस, दीपावली, भैयादूज की बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाली छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाविद्यालय के मुख्य ट्रस्टी डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. मालती शुक्ला, डॉ. अरुणेंद्र संदल, गीता सरस्वती, विनीता केसरी, अरुण कंचन, प्रतिभा सहित शिक्षक कर्मी व शिक्षणेत्तर कर्मी उपस्थित रहे।









