गोवर्धन पूजा पर गोवंश को रोटी-गुड़ खिलाकर की गई सेवा, पशुधन संरक्षण का दिया संदेश

IMG 20261110 WA0003
IMG 20261110 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की गोशाला में हवन-पूजन के साथ मनाया गया पर्व

म्योरपुर / सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम की गोशाला में मंगलवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर सुख-समृद्धि और लोककल्याण की कामना की गई। इसके बाद गोवंश को रोटी और गुड़ खिलाकर उनकी सेवा की गई।
आयोजन के दौरान पशुधन के महत्व और उनके संरक्षण का संदेश दिया गया। शिव शरण सिंह, सुरेश कुमार ने कहा कि भारतीय ग्रामीण जीवन में गाय और अन्य पशुओं का विशेष स्थान रहा है। खेती-किसानी से लेकर दूध, जैविक खाद और ग्रामीण अर्थव्यवस्था तक पशुधन की महत्वपूर्ण भूमिका है। गोबर से खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है। वहीं बैल परंपरागत कृषि कार्यों में किसानों के सहयोगी रहे हैं।
गोवर्धन पूजा प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व भी है। पशुओं के प्रति दया, सेवा और संवेदना का भाव केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उनकी उचित देखभाल, चारा, पानी और सुरक्षित आश्रय सुनिश्चित करना आवश्यक है।
मौके पर डॉ. विभा, शुभा प्रेम, विमल सिंह, प्रेम दयाल, लाल बहादुर, प्रेम नारायण, सीता देवी, नीता, चांद तारा, बृजेश सरोज, विजय कन्नौजिया, गोशाला से जुड़े राम लाल, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष पूजा विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1565
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?