कई दिनों से सड़क पर बह रहा था पानी, जीवीपीआर अधिकारियों की पहल पर हुई मरम्मत
म्योरपुर (सोनभद्र)। कटौली-दुद्धी मार्ग पर पानी की पाइप लाइन में हुए लीकेज को कर्मचारियों ने शनिवार को बंद कर दिया। लीकेज के कारण सड़क पर पानी बह रहा था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी।
जानकारी मिलते ही विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत का कार्य शुरू किया। शनिवार को जीवीपीआर के अधिकारियों की पहल से लीकेज बंद कर पाइप लाइन को दुरुस्त किया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से पाइप से पानी रिस रहा था। जीवीपीआर के अभियंता सौम्यदीप मंडल और जेई प्रदीप सिंह की देखरेख में यह लीकेज कार्य बंद करवाया गया।









