चंदौली जिले के नौगढ़ में दीपावली को देखते हुए पुलिस ने नौगढ़ कस्बे में भ्रमण किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव पुलिस बल के साथ बाजार और प्रमुख जगहों पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस अधिकारियों ने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से बात कर त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और उन्हें आगे न फैलाने की अपील की।
पुलिस ने लोगों से किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस देने को कहा। अधिकारियों ने बताया कि दीपावली के दौरान कस्बे में पुलिस लगातार भ्रमण करेगी। बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों ने व्यापारियों से पुलिस का सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने को कहा। उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण माहौल में दीपावली मनाने की अपील की।









