नौगढ़ में चक्कर खाकर पुल पर गिरे 60 वर्षीय भोला यादव, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

image editor output image 897180709 1793707257225
image editor output image 897180709 1793707257225

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र के मझगाई गांव निवासी भोला यादव (60) की अचानक चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भोला यादव चट्टी पर चाय पीने गए थे। चाय पीने के बाद वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाजार स्थित पुल पर अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह सड़क पर गिर पड़े। उन्हें गिरता देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद भोला यादव को मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर अपने घर लौट गए, जहां परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1560
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?