म्योरपुर में मानकों को ताक पर रख बन रही पुलिया, लोकल बोल्डर-बालू के इस्तेमाल का आरोप

IMG 20261103 WA0037
IMG 20261103 WA0037

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कुदरी-चागा मार्ग पर क्षेत्र पंचायत से हो रहा निर्माण, अधिकारियों की निगरानी पर सवाल

म्योरपुर/सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के कुदरी ग्राम पंचायत अंतर्गत कुदरी-चागा संपर्क मार्ग पर भदहर टोला में क्षेत्र पंचायत की ओर से पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण में मानकों की अनदेखी कर लोकल बोल्डर और बालू के इस्तेमाल का आरोप लगाया है, जिससे गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कार्यदायी संस्था द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। स्थानीय बोल्डर और बालू का खुलेआम प्रयोग हो रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं दिख रही है।
ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों को अनियमितता क्यों नहीं दिख रही है। क्या जानकारी में ही मानकों की अनदेखी हो रही है या निगरानी में लापरवाही बरती जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच, सामग्री की गुणवत्ता जांच और मानक के अनुरूप कार्य सुनिश्चित कराने की मांग की है।
वहीं इस संबंध में जेई काशीनाथ यादव ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1560
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?