कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्ड के सरकारी, निजी और परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी, कार्यालय खुले रहेंगे
सोनभद्र। जनपद में अनवरत हो रही वर्षा और अर्नब आपदा के दृष्टिगत बच्चों की सुरक्षा को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने 30 अक्टूबर को अवकाश घोषित किया है।
कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक, सोनभद्र द्वारा गुरुवार को जारी अवकाश आदेश पर अवकाश/के अनुसार जिलाधिकारी सोनभद्र के निर्देश पर जनपद में संचालित कक्षा 1 से 12 तक समस्त बोर्ड के राजकीय, अशासकीय माध्यमिक, वित्तविहीन माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों में कल 30 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। हालांकि कार्यालय खुले रहेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह ने समस्त प्रधानाचार्यों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।









