अखिलेश यादव के नेतृत्व कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम – पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा
सोनभद्र/वाराणसी। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर पार्टी का गौरव बढ़ाया है। उनकी जीत से सपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है।
पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने बताया कि यह जीत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व, पार्टी की नीतियों तथा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और एकजुटता का परिणाम है। लगातार दूसरी बार जनता का विश्वास मिलना आशुतोष सिन्हा के प्रति स्नातक मतदाताओं के भरोसे को दर्शाता है।
इस अवसर पर आशुतोष सिन्हा को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की गई कि वे स्नातक मतदाताओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहेंगे तथा युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षित बेरोजगारों के हितों के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठाएंगे। पार्टी ने कहा कि यह जीत लोकतांत्रिक मूल्यों, जनविश्वास और जनहित की राजनीति को और मजबूत करेगी।









