आरसेटी में 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षार्थियों को मिले प्रमाण-पत्र

IMG 20261029 WA0035
IMG 20261029 WA0035

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित, इंडियन बैंक आरसेटी सोनभद्र में हुआ कार्यक्रम

सोनभद्र। इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), सोनभद्र में संचालित 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। इस अवसर पर अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह एवं सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार ने प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम में अपर जिला सूचना अधिकारी विनय सिंह ने कहा कि ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से अर्जित कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार स्थापित करें। कौशल आधारित प्रशिक्षण युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक है।
35 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित व्यावहारिक एवं व्यावसायिक कौशल विकसित करने का अवसर मिला। प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षार्थी स्वयं का ब्यूटी पार्लर स्थापित कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। आरसेटी के ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण युवक-युवतियों को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?