चोरो का आतंक , असनहर गांव में तीन घर में की चोरी

IMG 20261029 WA0010
IMG 20261029 WA0010

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सीएस पाण्डेय

सब्बल, हथौड़ा, साइकिल, बर्तन और बाइक समेत कई सामान चोरी;

एक घर से सामान ले जाते समय पहुंचे परिजन तो छोड़कर भागे चोर

बभनी/सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के असनहर और सतबहनी गांव में चोरी की अलग-अलग घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। चोरों ने असनहर में दो घरों को निशाना बनाकर लोहे के औजार, घरेलू सामान, साइकिल और अन्य वस्तुएं चोरी कर लीं। वहीं सतबहनी निवासी राजेंद्र गुप्ता की बाइक भी चोरी हो गई। एक अन्य घटना में घर से सामान ले जा रहे चोर परिजनों के पहुंचने पर सामान छोड़कर भाग निकले। पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, असनहर निवासी देव किसुन के घर से चोर चार लोहे के सब्बल और एक हथौड़ा उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने गांव के ही बिपिन बिहारी के घर को निशाना बनाया। वहां से एक साइकिल, चार कुर्सियां, एक पतेली, एक टंकी, चार गमले, एक गिलास, दो कटोरे, दो सब्बल और एक बैग चोरी कर लिया। बताया गया कि चोरों ने वारदात के दौरान दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया था, ताकि घर के लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद वे सामान लेकर फरार हो गए।उधर सतबहनी निवासी राजेंद्र गुप्ता की बाइक चोरी होने की घटना भी सामने आई है। इसके अलावा असनहर निवासी आशा गुप्ता के घर से चोर लूना, साइकिल, लोहे का फार्मा और प्लास्टिक की पाइप ले जा रहे थे। इसी दौरान घर के लोग मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख चोर सामान छोड़कर भाग निकले।

इस घटना में सामान बच गया, लेकिन चोरों के सक्रिय होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीण अपने घरों और सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पीड़ितों ने मामले की सूचना थाने में दी है।

इस सम्बंध में थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने बताया कि चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?