यूके के राघवेंद्र त्रिपाठी ने समझाया सुरक्षित एआई, एमएनएनआईटी SMVDU के प्रोफेसरों ने दी तकनीकी जानकारी
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक ‘स्मार्ट नवीकरणीय ऊर्जा प्रबंधन में एआई के अनुप्रयोग (AAI-SREM 2026)’ पर पांच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
दूसरे दिन पहले सत्र में इंग्लैंड की Expleo कंपनी के प्रिंसिपल्स एम्बेडेड सिस्टम्स इंजीनियर ई. राघवेंद्र त्रिपाठी ने ‘सुरक्षित और जिम्मेदार एआई’ की अवधारणा समझाई और इंजीनियरिंग में एआई से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा की।
अगले सत्र में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय, कटरा के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. टी. चिरंजीवी ने सोलर फोटोवोल्टिक प्रणालियों के सटीक पैरामीटर अनुमान और कुशल मॉडलिंग के लिए उन्नत कम्प्यूटेशनल इंटेलिजेंस तकनीकों पर व्याख्यान दिया।
अंतिम सत्र में एमएनएनआईटी इलाहाबाद के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नवनीत कुमार सिंह ने पावर सिस्टम में एआई की भूमिका और विद्युत पूर्वानुमान के महत्व पर प्रकाश डाला।
समापन पर संयोजक राम ईश्वर वैस और समन्वयक डॉ. अनुराग सेवक ने वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए। इस दौरान डॉ. पी.के. वर्मा, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, सिकंदर, डॉ. राखी यादव, खुशबू सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।









