प्लास्टिक मुक्त विद्यालय का विद्यार्थियों ने लिया शपथ

IMG 20261027 WA0004
IMG 20261027 WA0004

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली स्थित आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में आज ‘हरित प्लास्टिक मुक्त विद्यालय कार्यक्रम’ के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त राष्ट्र संघ की पहल पर आईटीसी के माध्यम से सशक्त फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।


कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रशिक्षक अरविंद कुमार तिवारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय एवं शारीरिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी, कहा कि प्लास्टिक का अनियंत्रित उपयोग पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। इससे भूमि, जल एवं प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र प्रभावित होते हैं। प्लास्टिक कचरे का उचित निस्तारण नहीं होने से प्रदूषण की समस्या भी बढ़ती है। प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने, कपड़े अथवा जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही अपील की कि वे स्वयं प्लास्टिक का उपयोग कम करें और अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।


इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार कन्नौजिया ने कहा कि स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण के लिए प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग पर रोक लगाना आवश्यक है। जागरूकता के संदेश को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई।


इस मौके पर शिक्षक अमित कुमार मिश्रा, आलोक कुमार, अभिषेक कुमार कन्नौजिया, कृष्णा कुमार, अवधेश कुमार, कृष्ण मुरारी कन्नौजिया, शंभूनाथ गुप्ता, रोजलिन एंथोनी, रूपा कुमारी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1554
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?