Trending News
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुग्ध डेयरियो से संग्रहित किया सेम्पल, जांच के लिए भेजा वाराणसी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव का मतदान 23 अक्टूबर को, तैयारी को लेकर हुई बैठक राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल

नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया।

image editor output image 786402180 1791802208541
image editor output image 786402180 1791802208541

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित मां अमरा भगवती धाम में सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने पहुंचकर नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का जायजा लेने के साथ मां अमरा भगवती का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया।

सीओ देवेंद्र कुमार ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ चकरघट्टा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह और चौकी प्रभारी भी मौजूद रहे।

नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। अधिकारियों द्वारा मंदिर परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में मां के दर्शन-पूजन कर सकें।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?