Trending News
राजदरी-देवदरी में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम, अखिलेश दुबे के नेतृत्व में स्कूली बच्चों, ग्रामीणों ने लिया हिस्सा नौगढ़ में नवरात्रि पर मां अमरा भगवती धाम पहुंचे सीओ, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मां अमरा भगवती का दर्शन पूजन भी किया। नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग नौगढ़ के छह पहलवानों का राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन, 23 से 26 अक्टूबर तक गोरखपुर के सहजनवा में होगी प्रतियोगिता, तीन महिला पहलवान भी शामिल महिला थाना में प्रभारी रीता यादव ने की काउंसलिंग, टूटते परिवारों में लौटा सौहार्द सपा युवजन सभा की मासिक बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी पर मंथन

नौगढ़ में अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

image editor output image 815031331 1791800628167
image editor output image 815031331 1791800628167

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ तहसील परिसर में सोमवार को अधिवक्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को हिरासत में लिए जाने और दिल्ली में उनकी कथित गलत गिरफ्तारी के विरोध में किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र एडवोकेट की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से वकीलों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई की निंदा की गई। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने शासन का अनुचित पक्ष लेते हुए वकीलों को हिरासत में लेने की कार्रवाई की है।

बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला बनाकर फूंका। इस दौरान उन्होंने ‘कोर्ट का काम छोड़ो, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जैसे नारे लगाकर अपना विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने वकीलों के साथ हुई कार्रवाई पर नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे अनुचित बताया।

विरोध प्रदर्शन में सत्यानंद तिवारी, जिला जीत सिंह यादव, रिंकू यादव, विमलेश सिंह, रणविजय यादव, अंगद पासवान, दिनेश लाल, बबूंदर, बाबूलाल और केएन मौर्य सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?