नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी सामाजिक न्याय का प्रतीक था – राम निहोर यादव

IMG 20261010 WA0005
IMG 20261010 WA0005

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। शनिवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर सपा संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि धरतीपुत्र नेताजी का जीवन संघर्ष, सादगी, सामाजिक न्याय और गरीबों के अधिकारों के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। उन्होंने किसानों, मजदूरों, पिछड़ों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं की आवाज बुलंद की। शिक्षक से देश के रक्षा मंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री तक का उनका सफर संघर्ष और जनसेवा की मिसाल है।
सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि नेताजी ने हमेशा जमीन से जुड़े लोगों की बात को प्राथमिकता दी और समाजवादी विचारधारा को मजबूत किया।
राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद्र दुबे, परमेश्वर दयाल ने कहा कि नेताजी के विचार आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक न्याय और जनसेवा की राह दिखाते रहेंगे। आज हर वर्ग के लोग प्रधान से जिला पंचायत अध्यक्ष बन रहे हैं तो यह नेताजी की ही देन है।
कार्यक्रम में जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, वेदमणि शुक्ला, चौधरी यशवंत सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव, फुलवंती गौड़, अनिल प्रधान, अशोक पटेल, जयप्रकाश उर्फ चेखूर पांडे, विजय यादव, राधा सिंह, निधि पांडे, सुनील गौड़, राम प्यारे पटेल, त्रिपुरारी गौड़, डॉ. लोकपति सिंह पटेल, सरदार पारब्रह्म सिंह, महिला सभा जिलाध्यक्ष गीता गौड़,मन्नू पाण्डेय,कृपा शंकर चौहान, अजीत मौर्य, प्रदीप कनौजिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1547
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?