सोनभद्र। बुधवार को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में प्रत्याशी को जिताने के लिए कमर कसने का संकल्प लिया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव को फिर से प्रत्याशी बनाया है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक-एक मतदाता से मिलकर प्रत्याशियों को अमूल्य वोट दिलाकर विजयी बनाएं।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बढ़ौली चौराहा, राबर्ट्सगंज में विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और तहसील में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया जाएगा।
स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि पिछले चुनाव में आप लोगों ने ऐतिहासिक वोट देकर सदन में भेजा था, फिर वही समय आ गया है। ऐतिहासिक वोट से जीत दिलाएं ताकि सेवा का मौका मिले।
बैठक को पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद्र दुबे सहित मो. सईद कुरैशी, जयप्रकाश उर्फ चेखुर पांडेय, रामप्यारे सिंह पटेल, अनिल प्रधान, बाबूलाल यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।









