सोनभद्र, घोरावल। बुधवार को तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल की एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मदन गोपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यकारिणी द्वारा सर्वसम्मति से 10 वर्ष से ऊपर के 5 सदस्यों तथा 10 वर्ष से नीचे एवं 5 वर्ष से ऊपर के 5 सदस्यों को नामित किया गया।
10 वर्ष से ऊपर के सदस्य -इनामुल हक अंसारी एडवोकेट,आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट ,प्रफुल्ल कुमार शुक्ल एडवोकेट, राजेश कुमार सिंह एडवोकेट,जय सिंह एडवोकेट
10 वर्ष से कम एवं 5 वर्ष से अधिक के सदस्य – अखिलेश कुमार पाठक एडवोकेट, सौरभ कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, भानु प्रताप सिंह एडवोकेट, अशोक कुमार भारती एडवोकेट,रामलाल राही एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहें।









