सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा ने निकाली सेवा ज्योति यात्रा

IMG 20261007 WA0006
IMG 20261007 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी, सोनभद्र द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भव्य ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व राबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना गया।
इस मौके पर घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य, सदर विधायक भूपेश चौबे,जनप्रतिनिधि संयोजक पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा , नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद मौजूद रहे।
इसके उपरांत रामलीला मैदान, राबर्ट्सगंज से स्वर्ण जयंती चौराहा तक विशाल सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व कार्यक्रम संयोजक रजनीश रघुवंशी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश बिंद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता से है। सेवा ज्योति यात्रा के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा का संदेश पहुंचाया जा रहा है। सेवा की भावना भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के संस्कार में है।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा ज्योति यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और जनकल्याण की भावना पहुंचाने का संकल्प है।


इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, रामलखन सिंह, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ज्योति खरवार, अमरेश चेरो, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर खरवार, अमरेश पटेल, जिला महामंत्री अशोक कुमार मौर्य, शारदा खरवार, जिला मंत्री अनिल सिंह, मनोज सोनकर, मणिकर्णिका कोल, मंजू गिरी, जिला कार्यालय मंत्री बलराम सोनी, अमित गोयल, विवेक तोमर, राकेश पाण्डेय, विनय श्रीवास्तव, दिलीप चौबे, संदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?