रौनियार समाज ने मनाया देश के अन्तिम हिन्दू शासक का विजय उत्सव

image editor output image1028852040 1791369952697
image editor output image1028852040 1791369952697

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता – अशोक कुमार गुप्ता

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। रौनियार वैश्य समाज द्वारा देश के अंतिम हिन्दू शासक महाराजा हेमचंद्र विक्रमादित्य हेमू विजय उत्सव समारोह जनपद मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद के विवेकानंद प्रेक्षागृह में बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि झारखंड प्रदेश के महामंत्री मनोहर गुप्ता एवं बैजनाथ गुप्ता रहे। अध्यक्षता रौनियार समाज के जिला अध्यक्ष राम सहाई रौनियार ने किया। संचालन संजीव कुमार गुप्ता ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए रौनियार समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य (हेमू) का भारतीय इतिहास में एक अत्यंत गौरवशाली और महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे 16वीं शताब्दी में दिल्ली के सिंहासन पर बैठने वाले अंतिम हिंदू सम्राट थे। इतिहास में उनके योगदान और उपलब्धियों को भुलाया नहीं जा सकता।

विशिष्ट अतिथि मनोहर गुप्ता ने कहा कि हेमू एक असाधारण सैन्य कमांडर और युद्ध के रणनीतिकार थे। उन्होंने अपने पूरे सैन्य करियर में पंजाब से लेकर बंगाल तक अफगान विद्रोहियों और मुगलों के खिलाफ लगातार 22 युद्ध लड़े और उन सभी में जीत हासिल की।

वही समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष रामसहाई रौनियार ने कहा कि हुमायूँ की मृत्यु के बाद उपजी राजनीतिक अस्थिरता का लाभ उठाकर हेमू ने मुगलों को पीछे धकेलना शुरू किया।

7 अक्टूबर 1556 को तुगलकाबाद (दिल्ली) के युद्ध में उन्होंने अकबर की मुगल सेना के गवर्नर तरदी बेग खान को बुरी तरह परास्त किया और दिल्ली पर विजय प्राप्त की। लगभग तीन शताब्दियों के विदेशी/मुस्लिम शासन के बाद, उन्होंने दिल्ली के पुराने किले में अपना राज्याभिषेक करवाया और “विक्रमादित्य” की ऐतिहासिक उपाधि धारण की।

इस अवसर पर संरक्षक शिव शंकर गुप्ता, संरक्षक डॉ लखन लाल जंगली, संरक्षक प्रेमचंद गुप्ता , संरक्षक संगम लाल गुप्ता, संरक्षक राजेश कुमार गुप्ता, संरक्षक कृष्ण मुरारी गुप्ता, संरक्षक हनुमान प्रसाद गुप्ता , अजय कुमार, सचिन कुमार गुप्ता , अभिषेक कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता , राजू कुमार गुप्ता, सुरेश कुमार , नेपाल प्रसाद गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में रौनियार समाज से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?