अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद का बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में उस वक्त आया जब ओबरा थाना क्षेत्र में स्थित बजरंग स्टोन वर्क्स में की पत्थर खदान में मंगलवार की सुबह एक हादसा जिसमे टिपर गिरने या विस्फोट के दौरान एक मजदूर की दब कर मौत होने की अफवाह फैली और यह खबर पूरे नगर में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि कई हकलान होने के बाद घटना की पुष्टि नही हो सकी।
बताया जाता है कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की बजरंग स्टोन वर्क्स खदान में एक टीपर पलटने और उसके नीचे दबकर मजदूरों की मौत की अफवाह फैलने की खबर पूरे नगर में आग की तरह फैल गई। घटना की जानकारी पाकर मीडिया कर्मी भी पूरे दिन खबर की पुष्टि में जुटे रहे, लेकिन पुष्टि नहीं हो सकी।
वही ओबरा तहसीलदार और नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव अपने हमरहियो के साथ मौके पर पहुंच मीडिया कर्मियों से किसी प्रकार की कोई हादसा की घटना होने से इंकार किया। इसके बाद पट्टेधारक सहित सभी लोगो ने राहत की सांस ली।









