अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में स्टेट हाइवे 5A हाथीनाला – नारायणपुर मार्ग पर चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में सवारी से भरी एक ट्रैवलर (मिनी बस) की पहले से खड़ी पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई , इस दौरान ट्रैवलर में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए जिसमें एक महिला यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा प्रांत की एक ट्रैवलर ( मिनी बस) में सवार 12 यात्री उड़ीसा से प्रयागराज जा रहे थे कि मंगलवार की अल सुबह चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी में सड़क किनारे पहले से पंचर होकर खड़ी टमाटर लदी एक पिकअप में पीछे से आकर ट्रैवलर ने जोरदार टक्कर मार दिया।
इस दौरान ट्रैवलर (मिनी बस) में सवार उड़ीसा प्रांत की जिला बोथ थाना क्षेत्र मनमुंडा की रेनगाडीह निवासी एक महिला यात्री
प्रियंवदा मिश्रा पत्नी सुधीर मिश्रा (35वर्ष) को गंभीर चोट लग गई और साथ में ट्रैवलर पर सवार करीब चार पांच यात्री भी मामूली रूप से चोटिल हो गए। महिला यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस घटना कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेज दिया गया।









