सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर मंडल स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर बड़नगर से वाराणसी जा रहे यात्रियों का सदर विधायक भूपेश चौबे ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित और सफल यात्रा की मंगलकामना की। यात्रा इंचार्ज निकुंज ठाकुर भी मौजूद रहे।
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि बड़नगर से वाराणसी तक की यात्रा हमारी सांस्कृतिक विरासत, सेवा भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देती है। ऐसी यात्राएं समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने यात्रियों का सोनभद्र की धरती पर स्वागत करते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।
इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, निवर्तमान मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, राकेश सोनी, अजय श्रीवास्तव, विकास चौबे, आलोक रावत, वेद मिश्रा, मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।









