अमित मिश्रा
सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे होना हिनौती संपर्क मार्ग पर अज्ञात बाइक की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ,जिसे राहगीरो ने एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली सदर क्षेत्र के हिन्दुआरी रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे होना-हिनौती संपर्क मार्ग पर रविवार की सुबह करीब 10 बजे वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात बाइक सवार की बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद अज्ञात बाइक सवार मौके से फरार हो गए । दूसरी बाइक पर घायल युवक को सड़क पर घायल अवस्था में तड़पता देख राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दिया । राहगीरों की सूचना पर एम्बुलेंस की सहायता से घायल युवक को लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल भेजवा दिया गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल युवक की पहचान रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कुशी गांव निवासी शनि (18) के रूप किया।









