म्योरपुर में एफपीओ ने किसानो को दी जैविक खेती की जानकारी

IMG 20261004 WA0000
IMG 20261004 WA0000

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

— गोष्ठी में एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड द्वारा आयोजित

म्योरपुर (सोनभद्र)
म्योरपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत रासपहरी के पंचायत भवन मे रविवार को नाबार्ड के बैनर तले किसानो को जैविक खेती सहित खेती से संबंधित जानकारी विस्तार से दी।बैठक मे कई ग्राम पंचायत से आए किसान मौजूद रहे।बैठक मे खैराही,रासपहरी,मधुबन ग्राम पंचायत के किसान रहे।
बैठक मे म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड के सुनील कुमार ने उपस्थित किसानो को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओ के बारे मे बताया।मत्स्य पालन,तालाब,प्राकृतिक खेती के बारे मे विस्तार से चर्चा कर किसानो को खेती के फायदे को बताया।आईएसपी से अंकित उपाध्याय ने एफपीओ मे अधिक से अधिक किसानो को जूड़ कर लाभ लेने का आह्वान किया।
अंत मे बैठक संपन्न होने के बाद किसानो को निशुल्क सहजन के बीज दिए गए।
बैठक मे आईएसएपी से अंकित उपाध्याय,सीईओ सावित्री देवी, सुनील कुमार,लालशाह गोंड़,पंचबहादुर,नितेश सोनकर,
आशा मिश्रा,प्रशांत दुबे,रामप्रसाद, भगवानदास,बैजनाथ,लालजी,महादेव,बासुदेव,राजनरायण
सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?