नौगढ़ के तीन युवकों का होमगार्ड में चयन, परिजनों और गांव में खुशी का माहौल

image editor output image 183116559 1791116547334
image editor output image 183116559 1791116547334

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के तीन युवकों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती में सफलता हासिल की है। चयनित युवकों में सरोज कुमार ठठवा, गौरव कुमार देवखत और झुमरिया गांव निवासी विकास यादव शामिल हैं। तीनों के चयन की जानकारी मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

बताया गया कि सरोज कुमार ठठवा और गौरव कुमार देवखत ने लगातार मेहनत और नियमित अध्ययन कर होमगार्ड भर्ती की तैयारी की थी। वहीं झुमरिया गांव निवासी विकास यादव वाराणसी में रहकर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। तीनों युवकों ने अपनी मेहनत के दम पर परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

युवाओं के चयन से उनके परिजन बेहद उत्साहित हैं। ग्रामीणों ने चयनित युवकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तीनों युवकों की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक बनी है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?