अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन का चुनाव15 अक्टूबर को

image editor output image758714699 1790839930395
image editor output image758714699 1790839930395

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमित मिश्रा

अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति का पुनः होगा चुनाव

वर्ष 2025के हुआ था यूनियन का चुनाव, आपत्ति आने पर किया हुआ कैंसिल

सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन डाल के कार्यकारिणी समिति ने बैठक कर पुनः समिति का चुनाव कराने की मांग को लेकर चर्चा हुई । जिसमें पिपरी स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय को पत्रक सौप कर आगामी 15 अक्टूबर को चुनाव तिथि तय कर चुनाव करने की घोषणा की गई है ।

यूनियन के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया पूर्व में अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी समिति का चुनाव 25 मई 2025 को विधिक नियमानुसार संपन्न हुआ था, जिसको लेकर यूनियन के
महामंत्री शशिकांत ने विरोध करते हुए आपत्ति पत्र दिया गया।

इस आपत्ति पत्र पर संज्ञान लेते हुए कार्यकारिणी समिति ने संगठन हित श्रमिक हित उद्योग हित को ध्यान में रखते हुए विवाद रहित चुनाव 15 अक्टूबर को डाला स्थित अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन कार्यालय सेक्टर सी F 42 पर समय सुबह 11:00 बजे से उपश्रमायुक्त कार्यालय पिपरी के पर्वेक्षक एवं बीएमएस प्रदेश पदाधिकारी सहित अल्ट्राटेक वर्कर्स यूनियन से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में पुनः चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया है ।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?