पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

IMG 20260930 WA0007
IMG 20260930 WA0007

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। बुधवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चोपन और पीएम श्री नवोदय विद्यालय, सोनभद्र के विद्यार्थियों को नवाचार, तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान एवं उद्यमिता के क्षेत्र में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से आज राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र का शैक्षिक भ्रमण कराया गया।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं, तकनीकी सुविधाओं तथा नवाचार एवं उद्यमिता से संबंधित गतिविधियों का अवलोकन कराया गया। शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग शिक्षा के विभिन्न आयामों, आधुनिक तकनीकों, प्रयोगशाला आधारित सीखने, नवाचार की प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों के विचारों को उपयोगी प्रोटोटाइप एवं व्यावसायिक समाधानों में परिवर्तित करने की संभावनाओं से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की तकनीकी एवं नवाचार संबंधी गतिविधियों में विशेष रुचि दिखाई तथा विशेषज्ञों से विभिन्न विषयों पर संवाद किया।
इस अवसर पर डॉ. प्रशांत पाण्डेय एवं डॉ. बी. पी. सिंह द्वारा नवाचार एवं विचार सृजन विषय पर विशेष व्याख्यान दिया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को समस्या की पहचान, नए विचारों के सृजन, रचनात्मक सोच, विचारों के परीक्षण तथा उन्हें नवाचार के रूप में विकसित करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास की समस्याओं को अवसर के रूप में देखने तथा उनके तकनीकी एवं रचनात्मक समाधान विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान उपाचार्य पी. शुक्ला, आलोक कुमार श्रीवास्तव, डॉ. डी. के. त्रिपाठी, इन्क्यूबेशन प्रभारी डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. विकास तिवारी, संतोष गुप्ता, संजय, पूनम, डॉ. भावना अरोरा, डॉ. सिकंदर, इन्क्यूबेशन मैनेजर आशीष श्रीवास्तव आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। सभी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा, नवाचार, स्टार्टअप एवं करियर के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी प्रदान की।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने विद्यार्थियों के शैक्षिक भ्रमण का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को कक्षा की शिक्षा से आगे बढ़कर प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त करने तथा तकनीकी एवं नवाचार की वास्तविक दुनिया को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासा, रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
पीएम श्री नवोदय विद्यालय, सोनभद्र के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र द्वारा आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण एवं विशेषज्ञ व्याख्यान के लिए आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी बताते हुए भविष्य में नवाचार एवं तकनीकी क्षेत्रों में आगे बढ़ने की इच्छा व्यक्त की।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1544
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?