सोनभद्र में सपाइयों ने कसी कमर, शिक्षक-स्नातक MLC चुनाव की तैयारी तेज

IMG 20260927 WA0003
IMG 20260927 WA0003

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार को शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर आवश्यक बैठक हुई। बैठक से पहले समाजवादी पुरोधा स्व. राम गोविंद चौधरी को शत-शत नमन कर दो मिनट का मौन रख शोक संवेदना व्यक्त की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी के मंडल प्रभारी सांसद छोटेलाल सिंह खरवार और दीपचंद राम मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए आज से ही एक-एक मतदाता से संपर्क करें।
मंडल प्रभारी छोटेलाल सिंह खरवार और दीपचंद राम ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही हर समाज को साथ लेकर चलती है और उनकी लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा घोषित प्रत्याशियों को जिताने के लिए मेहनत करें।
शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोबारा विश्वास कर सेवा का अवसर दिया है। पहली बार की तरह ऐतिहासिक वोट देकर सदन में भेजें ताकि शिक्षकों की लड़ाई फिर से लड़ सकूं।
बैठक को राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव, विजय यादव, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान रमेश चंद दुबे, मुनीर अहमद चौधरी, अनिल प्रधान, गीता गौर, जय प्रकाश पांडेय, फुलवंती गौड़, विजय शंकर जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?