बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए रोज़ाना भोजन में पोषण जरूरी – अजीत रावत

IMG 20260926 WA0006
IMG 20260926 WA0006

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सेवा संकल्प अभियान में समूह सखी बहनों का सम्मान, बच्चों का कराया अन्नप्राशन

सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को राबर्ट्सगंज विकास खंड के सभाकक्ष में अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक अभियान में योगदान देने वाली समूह सखी बहनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत रहे। विशिष्ट अतिथि काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा और भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह मौजूद रहीं।
अतिथियों ने बच्चों का अन्नप्राशन कराया और लाभार्थियों को पुष्टाहार वितरित किया। मुख्य अतिथि अजीत रावत ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए पोषण और उचित खानपान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है।
कुसुम शर्मा और पुष्पा सिंह ने माताओं से बच्चों के पोषण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि संतुलित आहार बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले भर में गोदभराई, अन्नप्राशन, पोषाहार से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी और हेल्दी बेबी शो सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महामंत्री प्रमिला त्रिपाठी, जिला कार्यसमिति सदस्य वंदना वर्मा, पार्थराज सिंह, पारस भारती, संगीता राय सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, लाभार्थी और अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?