श्रद्धालुओ ने भक्ति पूर्वक मनाया अनन्त चतुर्दशी

IMG 20260925 WA0033
IMG 20260925 WA0033

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वीरेन्द्र कुमार

विंढमगंज/सोनभद्र(उत्तर प्रदेश)। अनंत चतुर्दशी के पर्व पर शुक्रवार को क्षेत्र में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान श्री हरि विष्णु के अनंत स्वरूप की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह से ही विभिन्न पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। माताओं-बहनों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने पूजा में शामिल होकर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

बुटबेढवा में रामलीला मैदान में आनंद द्विवेदी के द्वारा अनंत भगवान की पूजा-अर्चना कराई गई। वहीं मां काली मंदिर परिसर में राजीव रंजन तिवारी एवं मनोज तिवारी के द्वारा पूजा संपन्न कराई गई।

डीहवार बाबा के प्रांगण में नंदलाल तिवारी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।इस अवसर पर गांव-कस्बे की बड़ी संख्या में माताएं-बहनें एवं श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक पूजा में शामिल हुए। पूजा के दौरान भक्तों ने भगवान श्री हरि विष्णु से परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की।धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा एवं व्रत का विशेष महत्व माना जाता है।

श्रद्धालु इस दिन अनंत भगवान की आराधना कर अनंत सूत्र धारण करते हैं। जगह-जगह पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने अनंत भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?