सोनभद्र/रॉबर्ट्सगंज। तरुण महिला केशरवानी क्लब की ओर से शनिवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सोलह शृंगार, हाथों में मेहंदी और चेहरे पर खुशी लिए महिलाओं ने लोकगीतों और सामूहिक नृत्य से समां बांध दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने ‘झूला पड़े अमवा की डार’ और ‘झूला पड़े नीम की डार’ जैसे तीज के गीतों पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं।
महोत्सव का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें वंशिता केशरी, रसिका, साक्षी, प्रतिभा, रेखा, सपना और अनुज्ञा विजेता रहीं।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा – “तीज का पर्व श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक है। ऐसे आयोजन महिलाओं को एक साथ आने और अपनी परंपरा व संस्कृति से जुड़ने का अवसर देते हैं।”
इस अवसर पर संयोजक श्वेता केशरी, शालू केशरी, प्रीति केशरी, शालिनी केशरी, बीना केशरी, पूजा केशरी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।






