काशी से वडनगर तक भाजयुमो की यात्रा में शामिल होने सोनभद्र से कार्यकर्ता रवाना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा वाराणसी (कर्मभूमि) से गुजरात के वडनगर (जन्मभूमि) तक आयोजित यात्रा में सहभागिता के लिए सोनभद्र से युवा कार्यकर्ताओं का दल रवाना हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता और नगर पालिका परिषद रॉबर्ट्सगंज की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कार्यकर्ताओं को झंडा दिखाकर यात्रा के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा और संकल्प के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा द्वारा आयोजित यह यात्रा युवाओं में राष्ट्रसेवा की भावना को और मजबूत करने का माध्यम है। सोनभद्र से बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता इसमें सहभागिता कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं में यात्रा को लेकर उत्साह दिखा और उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घ सार्वजनिक जीवन से प्रेरणा लेकर सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
यात्रा में जाने वाले कार्यकर्ताओं में संदीप सिंह, अभय सिंह पटेल, उत्कर्ष पाण्डेय, अतुल पाण्डेय, सौरभ सिंह, दिनेश पटेल, अवधेश बियार, सुनील पटेल, शिवांक सिंह, अश्वनी, सत्यम सिंह, सुनील कुमार आदि शामिल हैं, जो वाराणसी से वडनगर के लिए रवाना होंगे।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष/जिला संयोजक विशाल पाण्डेय, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शंभू नारायण सिंह, बृजेश श्रीवास्तव, महेश्वर चंद्रवंशी, जिला मंत्री प्रसन्न पटेल, अनिल सिंह, सुषमा गोंड, जिला मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, कैलाश तिवारी, बलराम सोनी, संजीव श्रीवास्तव, अनवर अली, राजन पाण्डेय सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1543
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?