रेणुकूट से अंबिकापुर जा रही यात्री बस आश्रम मोड़ पर मिट्टी में धंसी, बड़ा हादसा टला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ पर मंगलवार दोपहर रेणुकूट से अंबिकापुर जा रही एक यात्री बस गीली मिट्टी और कीचड़ में धंस गई। बस के फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों विजय, विशाल, सौरभ, संजय, शाह मोहम्मद, प्रशांत, बबलू, मुकेश के अनुसार मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी गीली हो गई थी, जिससे बस का अगला हिस्सा और पिछले हिस्से का दाहिना चक्का धंस गया। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। चालक ने काफी प्रयास किया लेकिन बस निकल नहीं सकी। सूचना पर स्थानीय लोग और अन्य वाहन चालक मदद के लिए पहुंचे। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों ने सड़क किनारे की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मरम्मत की मांग की है। खबर लिखे जाने तक बस को मौके से नहीं निकाला जा सका था।

Leave a Comment

1540
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?