सोनभद्र के प्रसिद्ध जादूगर आरपी शर्मा का 76 वर्ष की उम्र में निधन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“देश-प्रदेश में अपनी जादूगिरी से जिले का नाम रोशन किया”

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के करमोहरा गांव निवासी प्रसिद्ध जादूगर आरपी शर्मा का 17 अगस्त को निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे। परिजनों के अनुसार वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीते एक सप्ताह से वाराणसी के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके पुत्र जादूगर बृहस्पति शर्मा ने बताया कि उनके पिता को हार्ट संबंधित दिक्कत थी। आरपी शर्मा ने अपनी कला के दम पर सोनभद्र के साथ ही कई प्रदेशों और देश के विभिन्न मंचों पर अपनी जादूगिरी दिखाई और जिले का नाम रोशन किया। उनकी जादूगिरी और कलात्मक प्रस्तुतियों को स्थानीय लोग आज भी याद करते हैं। उनके निधन से कला जगत और क्षेत्र में शोक की लहर है। कलाकारों, शुभचिंतकों और जिले के लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?