बालिकाओं को उनके अधिकारों सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में दी गई आत्मरक्षा, POSH एक्ट और हेल्पलाइन की जानकारी”

सोनभद्र। जिलाधिकारी के आदेशानुसार गुरुवार को हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन, वन स्टॉप सेंटर, चाइल्डलाइन और हँस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महिला संकुल कार्यालय, बिल्ली मारकुंडी, ओबरा विकास खंड – चोपन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में दीपिका सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट साधना मिश्रा, परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, केस वर्कर सीमा शर्मा और प्रोजेक्ट मैनेजर सफरुद्दीन उपस्थित रहे।
लैंगिक संवेदनशीलता और POSH एक्ट के नियम, आत्मरक्षा के प्रभावी उपाय और आत्मविश्वास में वृद्धि, नेतृत्व क्षमता का विकास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता, दहेज प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी, गुड टच – बैड टच और लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम
इसके साथ ही बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, निराश्रित महिला पेंशन, कन्या सुमंगला योजना और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। योजनाओं से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए।
बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी समस्या पर तुरंत मदद के लिए 181, 1098, 112, 102, 1090, 1076 हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर सफरुद्दीन, विदेह राज, पूनम सहित समस्त बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

1539
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?