नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चंदौली जिले के नौगढ़ राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बरकी, सेवापुरी, वाराणसी के प्राचार्य डॉ. बिनोद कुमार ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन और समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. शमशेर बहादुर एवं पवन कुमार सिंह ने भी छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र नाथ गिरि ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कृष्ण कुमार ने किया।

इस अवसर पर डॉ. सर्वेश कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में नव-प्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?