अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

“सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने और आपसी समन्वय पर दिया गया जोर”

सोनभद्र। नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में नक्सल समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने की। इसमें जनपद सोनभद्र के पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ सीमावर्ती जनपद मीरजापुर एवं चन्दौली से आए अधिकारीगण भी शामिल हुए।
गोष्ठी में नक्सल संचरण की संभावना को देखते हुए नक्सल प्रभावित एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय को प्रभावी बनाने और नियमित रूप से कॉम्बिंग एवं एरिया डोमिनेशन किए जाने के निर्देश दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कॉम्बिंग के दौरान पुलिसकर्मी स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित करें, उनकी समस्याएं सुनें और उनका हरसंभव निराकरण कराएं। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि वे किसी के बहकावे में न आएं और क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को दें।
बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, पुलिस और प्रशासनिक विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ सोनभद्र डॉ. सुमन कुमार जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई महेन्द्र प्रताप यादव, जनपद के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

IMG 20260928 WA0019
IMG 20260928 WA0020

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1545
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?