” सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर”:रमाशंकर दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सोनभद्र, परासी। मां वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, परासी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
विद्यालय प्रबंधक रमाशंकर दुबे ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा देती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, मेहनत और संस्कारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
प्रधानाचार्य श्रवण के पाण्डेय ने कहा कि देश का उज्ज्वल भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ देशभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने की अपील की।
समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर शिक्षक नीरज पाण्डेय, धीरज देव पाण्डेय, विपिन मिश्रा, किशन कुमार, विभोर पाण्डेय, नासिर अहमद, अजय पाण्डेय, प्रभात, नंदिनी सिन्हा, पायल केशरी, इंदू सिंह, प्रियंका कुमारी, निकिता सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और शिक्षा के संदेश के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Comment

1538
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?