“राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिक बनने का लिया संकल्प”:प्रबंधक शमशंकर दुबे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मना

सोनभद्र। माँ वैष्णो मॉडर्न पब्लिक स्कूल, रॉबर्ट्सगंज की परासी, ब्रह्मनगर एवं जमगाई शाखाओं में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया गया।
मुख्य समारोह में विद्यालय के प्रबंधक शमशंकर दुबे द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान के साथ पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति और राष्ट्रगौरव के वातावरण में डूब गया। इस अवसर पर क्लस्टर प्रधानाचार्य श्रवण कुमार पाण्डेय, प्रधानाचार्य सत्यदेव कुमार श्रीवास्तव, हिन्दी माध्यम के प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ल एवं प्रधानाचार्या विजय द्विवेदी सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

       ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाते हुए
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर विंग के छात्रों ने “सत-सत नमन भारत भूमि को”, “सलाम उन शहीदों को”, “तुम ही मेरी मंदिर” जैसी प्रस्तुतियों के साथ हिन्दी-अंग्रेजी में प्रभावशाली भाषण दिए। वहीं जूनियर विंग ने “माटी पुकारे है” एवं “मयूर ऑफ इंडिया” जैसी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर प्रबंधक शमशंकर दुबे एवं प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, ईमानदारी एवं देश की एकता-अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “देश का उज्ज्वल भविष्य विद्यार्थियों की मेहनत, संस्कार और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना पर निर्भर करता है।”
कार्यक्रम में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। सभी शाखाओं के शिक्षकों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह “राष्ट्रप्रेम, एकता, सामाजिक जिम्मेदारी एवं देश के प्रति समर्पण” की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Comment

1533
वोट करें

भारत की राजधानी क्या है?